फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voters flocked to polling booths... Special observers took stock

Mathura News: बूथों पर उमड़े मतदाता...विशेष प्रेक्षक ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Voters flocked to polling booths... Special observers took stock
मथुरा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत शनिवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। मतदाता फॉर्म, संशोधन सहित अन्य कार्य किए गए। एसआईआर के बाद अब तक 59648 फॉर्म 6, 1853 फॉर्म 7 तथा 13666 फॉर्म 8 प्राप्त हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने सदर तहसील के बूथों पर जायजा लिया।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत लगाए गए शिविरों में ज्यादातर लोग अपने वोट बनवाने और संशोधन कराने के लिए पहुंचे। यहां मौजूद बीएलओ और रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने फॉर्म जमा किए। विशेष रोल प्रेक्षक अग्रवाल ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की जा रही सुनवाई का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए और कोई भी अपात्र व्यक्ति जुड़ना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

विशेष रोल प्रेक्षक / संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रेक्षक ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से समस्याओं की जानकारी ली, जिस पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का कार्य ठीक चल रहा है। इसके बाद प्रेक्षक ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अन्य डिप्टी कलेक्टरों के साथ बैठक की। इसमें डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि मथुरा में पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। मतदान केन्द्र 1107, मतदेय स्थल 2266, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 5, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 15 तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 136 है। कुल मतदाताओं की संख्या छह जनवरी 206 के आलेख्य प्रकाशन के मुताबिक है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मतदाताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में कंट्रोल रूम रूम स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। उन्होंने बताया कि अभी तक टोल फ्री नंबर पर 907 शिकायतें प्राप्त हुई है और सभी का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में पश्चात् विशेष रोल प्रेक्षक जी ने कंट्रोल का भी निरीक्षण किया तथा ई0आर0ओ0 द्वारा लगाई गई रिपोर्ट के सत्यापन के कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं जिले में मतदाता
पुरुष मतदाता - 862683
महिला मतदाता -710857
थर्ड जेंडर मतदाता - 35
सर्विस मतदाता - 9333
दिव्यांग मतदाता 12389
18-19 आयु वर्ग के मतदाता 7110
80 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता 24954 बू

जिले में तैनात बीएलए
समाजवादी पार्टी -2061
भारतीय जनता पार्टी - 2130
बहुजन समाज पार्टी -2197
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 3028
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed