{"_id":"68ec145a6fa67ef5d005ee5e","slug":"volunteers-organized-a-march-in-farah-mathura-news-c-29-1-mtr1013-467113-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन
फरह नगर में पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक।
फरह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फरह नगर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवक उत्साह के साथ पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
पथ संचलन का प्रारंभ सेठ प्रेम सुखदास इंटर काॅलेज से शाम 4 बजे हुआ। घोष की धुन पर स्वयंसेवक हाथ में दंड लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पोस्ट ऑफिस, पथवारी मंदिर, परखम अंडरपास से सर्विस रोड होते हुए पथ संचलन नगर के मुख्य बाजार में पहुंचा।
बाजार में जगह-जगह भगवा रंग के द्वार बनवाए गये थे। व्यापारियों ने पुष्पवर्षा की। इंटर काॅलेज पहुंचकर पथ संचलन का समापन हुआ। इसमें डाॅ. दिनेश, निदेशक सोनपाल, सुनील मित्तल, मनोज मित्तल, आलोक गर्ग, राजेश उदयवाल, पारस, केके पचौरी, रामेश्वर, हरिओम शामिल रहे।