{"_id":"67953a656dbea9c48308bcaf","slug":"vivaahita-ne-phande-se-latakakar-jaan-dee-mathura-news-c-29-1-agr1017-347373-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
मथुरा। विलाप करती बहन।
- फोटो : mathura
बरसाना/नंदगांव(मथुरा)। गांव रिठौरा में विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर,जेठ व ममेरे ससुर समेत 7 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव पाडल निवासी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने अपनी पुत्री ममता (32) की शादी रीठौरा निवासी भूदेव के साथ चार साल पहले की थी। उनका आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले प्रतिदिन प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना व दहेज की मांग से आजिज आकर शनिवार की सुबह ममता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मायके वालों को जानकारी दी। इस पर माता-पिता गांव रीठौरा पहुंचे।
थाना प्रभारी ने अरविंद निर्वाल ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पिता लक्ष्मण प्रसाद की तहरीर पर पति भूदेव, जेठ रामेश्वर, सास फूलवती, मनोज (जेठ का लड़का), ममेरे ससुर धर्मवीर, नंदकिशोर व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।