फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vishwa Hindu Parishad organised Shaurya Yatra in Mathura

शाैर्य यात्रा: 'एक स्थान पाकर खुश हो जाना पर्याप्त नहीं', देवकीनंदन ठाकुर बोले- पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया

Sun, 07 Dec 2025 03:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 03:17 PM IST
सार

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शाैर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भागवत आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने किया। इस दाैरान मंच से उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय को आहत करना नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना है। 

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad organised Shaurya Yatra in Mathura
मथुरा में निकाली शाैर्य यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध भागवत आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने भगवा झंडी दिखाकर की। इस मौके पर उन्होंने मंच से संबोधित भी किया। शौर्य यात्रा के दौरान आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि इतिहास में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी श्रद्धा, अपने इतिहास और अपनी पहचान को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किए हैं। उनके संघर्षों और योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक स्थान पाकर खुश हो जाना पर्याप्त नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जो कुछ खोया है, वह बहुत बड़ा है। इसलिए समाज को अपनी विरासत और अपनी परंपराओं को समझते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


भाईचारे की बात करते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि भाईचारा तभी संभव है, जब दोनों पक्ष समान भावना से आगे बढ़ें। आजकल के लोग भाईचारे का सही अर्थ भी नहीं समझते। समाज में सम्मान और सौहार्द बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने संबोधन में कुछ धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि किसी भी पवित्र छवि या धार्मिक प्रतीक का अनादर करना उचित नहीं है। ऐसी घटनाएं समाज को बांटती हैं और साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय को आहत करना नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा ‘अतिथि देवो भवः’ की रही है। हमारे यहां रसखान और अब्दुल कलाम जैसे कई महान लोगों का सम्मान किया गया है। हमें हमेशा इसी भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।


उन्होंने मंच से कहा कि देश की एकता, संस्कृति और सम्मान को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की कट्टरता या वैचारिक टकराव देश के माहौल को बिगाड़ते हैं।यात्रा के अंत में उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और देश की परंपराओं को मजबूत करने की अपील की।इस तरह मथुरा में शौर्य यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed