फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Viraj Thakurji did boating in Phoolbangla

फूलबंगला में विराज ठाकुरजी ने किया नौका विहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Viraj Thakurji did boating in Phoolbangla
मथुरा। सोमवती अमावस्या पर मंदिर श्रीद्वारिकाधीश, प्राचीन केशवदेव और दीर्घविष्णु मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। फूलबंगला सजाया गया। ठाकुरजी ने नौका विहार किया। विभिन्न मनोरथ के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। इस दौरान बड़ पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर ठाकुर द्वारिकाधीश ने नाव में विराजमान होकर दर्शन दिए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि जेष्ठ मास में ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज के लिए भव्य फूलबंगला सजाया गया। राजाधिराज जी को शीतलता प्रदान करने वाले विभिन्न कार्यक्रम किए। इसी प्रकार प्राचीन मंदिर श्रीकेशवदेव में फूलबंगला और नौका विहार का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

भगवान श्रीकेशवदेव का सेवायत जगदीश गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी का केवड़ा गुलाब जल से अभिषेक कराया। ठाकुरजी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। भव्य फूलबंगला सजाया गया। भगवान को नौका विहार कराया गया। श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के भक्तों ने भगवान को भजन सुनाकर रिझाया। भजन संध्या व्यवस्था में संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मुन्नी लाल गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, रमन लाल गुप्ता, दिनेश लोहिया, राकेश शर्मा, दीपक शर्मा, दिलीप पांडे, पीपी शर्मा मंगला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन श्रीदीर्घ विष्णु मंदिर में वैदिक अनुष्ठानों के साथ ठाकुरजी का पूजन अर्चन किया गया। ऋतु अनुकूल शीत वस्त्र धारण कर, सुगंधित पुष्पों से ठाकुरजी का शृंगार किया। विश्व मंगल की कामना के लिए मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंदिर के सेवायत महंत कांतानाथ चतुर्वेदी सहित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य बृजेंद्र नागर, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी पार्षद, सेवायत सचिव बालकृष्ण चतुर्वेदी, सेवायत महाप्रबंधक लालकृष्ण चतुर्वेदी, आचार्य मुरलीधर शास्त्री, कदम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। इस दिन को बड़ अमावस्या के रूप में भी मनाया गया। महिलाओं ने बड़ की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed