फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers did not allow the harvest of mustard crop auctioned

ग्रामीणों ने नहीं कटने दी नीलाम हुई सरसों की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers did not allow the harvest of mustard crop auctioned
टैंटीगांव। गांव भिदौनी स्थित यमुना खादर में नीलाम हुई सरसों की फसल, दो गांवों के लोगों के विरोध के चलते नहीं कट पाई। महिलाएं कंबाइन मशीन के आगे रास्ते में बैठ गईं। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने महिलाओं को काफी समझाने की कोशिश की, मगर महिलाओं ने अपने हक की बात करते हुए कहा कि वे तब तक रास्ते से नहीं हटेंगी, जब तक हमें अपना हक नहीं मिल जाता। महिलाओं के रास्ते से न हटने पर कंबाइन मशीन को प्रशासन ने वापस भेज दिया।
विज्ञापन

गांव भिदौनी के लोगों ने अपने नाम पट्टे की जमीन बता कर 20 एकड़ सरसों की फसल बोई थी। सरसों की फसल पकने के बाद गांव भिदौनी एवं शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भर्री, प्रतापगढ़, स्यारहा के लोग अपनी अपनी पट्टे की जमीन बताने लगे। इसकी शिकायत पर तहसील प्रशासन ने खादर की उस जमीन की पैमाइश कराई तो जमीन पर खड़ी सरसों की फसल सरकारी जमीन पर निकली।
विज्ञापन

25 मार्च को एसडीएम मांट ने नीलामी कराते हुए वीरेंद्र कुमार निवासी भिदौनी के लिए नीलामी बोल दी। रविवार को नीलामी हुई सरसों की फसल की कटाई होनी थी। इसमें तहसीलदार मांट एवं सुरीर, मांट व नौहझील पुलिस, लेखपाल, कानूनगो के साथ खादर में पहुंचे। मजदूरों से कटाई शुरू कराई तो कटी हुई सरसों की फसल को नगला भर्री व प्रतापगढ़ के महिला पुरुष ढोकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सरसों की फसल की कटाई को जा रही कंबाइन मशीन को देख महिलाएं एकत्रित हो गईं और मशीन के आगे रास्ते में बैठ गई। तहसीलदार मनीष कुमार व प्रभारी निरीक्षक सुरीर शाहनजर अहमद ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने कहा कि फसल हमारी है, हम नहीं काटने देंगे। महिलाओं के रास्ते से न हटने पर कंवाइन मशीन वापस भेजनी पड़ी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लौट गए।

तमंचा सहित दो युवक गिरफ्तार
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तमंचा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार कर चालान किया है। एसआई विक्रांत कुमार चौकी प्रभारी खायरा पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को गांव परसोती गढ़ी हेतन अस्पताल के निकट पिंचर की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मानवेंद्र सिंह व विष्णु निवासीगण परसोती गढ़ी बताया है। उनके कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed