फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vigilance increased at 39 flood posts in the district

Mathura News: जिले की 39 बाढ़ चौकियों पर बढ़ाई चौकसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased at 39 flood posts in the district
मथुरा। लखनऊ से आए बारिश की चेतावनी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने जिले की 39 बाढ़ चौकियों पर भी कर्मचारियों की तैनाती की है। साथ ही एसडीएम, लेखपाल एवं नायब तहसीलदारों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी स्तर से पानी ऊपर उठते ही लोगों को सचेत कराने और उचित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



एडीएम वित्त योगानंद पांडेय ने बताया कि लखनऊ मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक बारिश होने का चेतावनी जारी दी थी। बृहस्पतिवार को कितनी बारिश होगी इसकी अभी जानकारी नहीं है। बावजूद इसके जिले की सभी 39 बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। एसडीएम, लेखपाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को यमुना किनारे के क्षेत्रों में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बताया कि यदि यह 166 मीटर होता है तो पानी आबादी क्षेत्र में घुसने लग जाएगा और बाढ़ के हालात उत्पन्न हो जाएंगे। बताया कि अभी पानी का जल स्तर बढ़ नहीं रहा है।
विज्ञापन






बढ़े जलस्तर तो यह फोन नंबर 05652974934

- जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। एडीएम वित्त ने बताया कि यदि यमुना में या आबादी वाले क्षेत्र में पानी घुसे तो ग्रामीण कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05652974934 पर जानकारी दें। ताकि सही समय पर जानकारी मिलते ही प्रशासन उनकी मदद को पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed