फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vidhansabha-like view seen in Krishna's sign site

कृष्ण की संकेत स्थली में दिखा विधानसभा जैसा नजारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vidhansabha-like view seen in Krishna's sign site
नंदगांव (मथुरा)। भगवान श्रीकृष्ण की संकेत स्थली गांव संकेत में दिन भर वीआईपी, मंत्रियों और विधायकों का आवागमन बना रहा। गन्ना एवं चीनी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लग्न-सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान प्रदेश के अलावा केंद्र और अन्य राज्यों के मंत्री, एमपी एवं एमएलए को निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में तमाम वर्तमान एवं पूर्व मंत्रियों के अलावा विभिन्न राज्यों के विधायक पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हेलिकॉप्टर से संकेत गांव आने थे। इसके लिए प्रशासन ने हेलीपैड आदि की तैयारियां भी कर ली थीं लेकिन तय कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव वालियान, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, कपिल अग्रवाल केंद्रीय मंत्री, सतपाल सिंह पूर्व मंत्री, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठा. मेघश्याम सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed