फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vidhaayak ke rishtedaaron ne yuvak ko peeta

Mathura News: विधायक के रिश्तेदारों ने युवक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
vidhaayak ke rishtedaaron ne yuvak ko peeta
मथुरा। जैंत पुलिस पर सत्ताधारी विधायक के रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर बदलकर मुकदमा लिखने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सही तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बाटी निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। एक अप्रैल को वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। गनेशरा से गांव फैंचरी जाने वाले मार्ग पर उन्हें गांव के ही गोपाल, भगवान सिंह, राकेश, मनोज, दीनू, संजय सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने रोक लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उनके दो दांत टूट गए और गंभीर चोट आई। उन्होंने डायल 112 को फोन किया तो पुलिस उन्हें हाईवे थाने ले आई। यहां उन्हें घंटों बिठाए रखा। देर रात उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद उन्हें जैंत थाने भेजा। उन्होंने जो तहरीर दी उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि अपने हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमलावर सत्ताधारी विधायक के रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल डलवाने और शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने रुपये नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मिले। एसएसपी ने उन्हें मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। पीड़ित पक्ष का प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed