फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of slippers being taken inside Shri Banke Bihari Temple goes viral

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के अंदर चप्पल पहुंचने का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Video of slippers being taken inside Shri Banke Bihari Temple goes viral
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस बार मंदिर के अंदर चप्पल पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर लोग मंदिर की व्यवस्था और गेटों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे-धजे श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट चार के समीप तिवारी में जहां मंदिर की दानराशि की गिनती होती है, वहां चप्पल रखी मिली। मंदिर के अंदर चप्पल पाए जाने पर लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया साथ ही सवाल खड़े किए कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु चप्पल लेकर मंदिर में कैसे पहुंच गया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी वीआईपी के साथ दर्शन कराने आए दरोगा भी जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए। मंदिर के अंदर कुत्ते भी कई बार प्रवेश कर चुके हैं। इन घटनाओं का वीडियो वायरल हो जाने के बाद भी मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा में किसी तरह का सुधार नहीं दिख रहा है। हाल में वायरल वीडियो में मंदिर में चप्पल रखी होने पर लोगों के विरोध होने पर मंदिर कर्मचारी उन्हें हटाकर बाहर ले जाते हुए नजर आ रहा है। श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि नंदोत्सव पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सख्त होने के बावजूद मंदिर के अंदर चप्पल जा रही हैं। यह व्यवस्था पर सवाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed