फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of firing incident in Bhura village goes viral

Mathura News: गांव भूड़ा में फायरिंग का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of firing incident in Bhura village goes viral
बलदेव। कस्बे में गांव भूड़ा में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के वीरेंद्र पुत्र भगवान सिंह व दूसरे पक्ष कृष्णा प्रधान के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हमलावर पक्ष का व्यक्ति राइफल से दो बार फायर करते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का व्यक्ति ईंट मारकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में फिलहाल शांतिपूर्ण स्थिति है। घटना में गोली लगने से घायल सोनिया के पिता अमर सिंह ने थाना बलदेव में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घायल किशोरी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed