फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Veterinary University is busy preparing for the new Fisheries College

Mathura News: वेटरनेरी यूनिवर्सिटी नए फिसरीज कॉलेज की तैयारी में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Veterinary University is busy preparing for the new Fisheries College
मथुरा। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी अब नए फिसरीज कॉलेज की तैयारी में जुट गई है। शासन स्तर से इसकी हरी झंडी मिलते देख कॉलेज की व्यवस्थाएं जुटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संभावना है कि अगले सत्र में फिसरीज कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के एक मात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय में वेटरनेरी साइंस के साथ तीन और नए कॉलेजों का प्रावधान किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय की स्थापना के 22 साल बीतने के बाद भी यह प्रावधान पूरा नहीं हो सका। हालांकि राज्य सरकार ने प्रस्तावित तीन और कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में कॉलेज भवन तैयार कराए, लेकिन यहां संसाधन प्रदान करने की अनुमति नहीं दी गई। इससे यह कॉलेज भवनों के बाद भी शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन

दो साल पहले कॉलेज ऑफ फिसरीज के लिए शासन ने शिक्षकों के पद स्वीकृत किए, लेकिन कर्मचारियों के पदों का सृजन न होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज शुरू करने से मना कर दिया। दो साल से अधिक समय तक चली प्रक्रिया के बाद अब शासन कर्मचारियों के पदों की स्वीकृति देने को तैयार हो गया है। इस पर विश्वविद्यालय नए कॉलेज की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. अरुण मदान ने बताया कि शासन के साथ वार्ता में सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। संभावना है कि अगले सत्र से फिसरीज कॉलेज की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed