Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Veterinary contract workers will get their salary in two days

Mathura News: वेटरनरी संविदा कर्मियों को दो दिन में मिल जाएगा वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Veterinary contract workers will get their salary in two days
मथुरा। उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के संविदा कर्मियों को बिना वेतन के ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना पड़ा। इसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंगलवार को विवि प्रशासन ने संविदा कर्मियों के ठेकेदार के खाते में वेतन की धनराशि ट्रांसफर कर दी। दो दिन में सभी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में संविदा पर सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें संविदा पर रखने वाला ठेकेदार वेतन देता है। ठेकेदार विवि को कर्मचारियों के वेतन का बिल देता है। इसके बाद विवि ठेकेदार के बिल को पास करके वेतन जारी करता है, लेकिन पिछले दो माह से संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। यहां तक कि रक्षाबंधन पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला। इसको लेकर पिछले कई दिन से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश था।
विज्ञापन


उन्होंने कुलपति और वित्त अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी दिया था, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। विवि के वित्त अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी विवि के कर्मचारी नहीं है। इन्हें विवि द्वारा सीधे भुगतान नहीं होता है। संविदा ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। मंगलवार को कोषागार से संविदा कर्मियों के वेतन की धनराशि ठेकेदार के खाते में पहुंच गई। एक-दो दिन में संविदा कर्मियों को उनका वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed