फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vending zone built on Laxminagar Tirahe

लक्ष्मीनगर तिराहे पर बना वेंडिंग जोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Vending zone built on Laxminagar Tirahe
मथुरा। गोवर्धन चौराहा और जुबलीपार्क में स्ट्रीट वेंडर्स की व्यवस्था होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मीनगर में अव्यवस्थित ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को लक्ष्मीनगर तिराहे पर व्यवस्थित कर दिया। यहां बनाए गए वेंडिंग जोन का लोकार्पण महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, नगर आयुक्त अनुनय झा, पार्षद सोनू गौड़, प्रेमचंद, कुलदीप सिंह, चंद्रप्रकाश की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि लक्ष्मीनगर में 32 सब्जी विक्रेता एवं 38 फल विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किए जाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में वेंडिंग जोन और भी बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने सभी स्ट्रीट वेंडर्स से अनुरोध किया है कि वह अपनी ठेला/ढकेल के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
विज्ञापन

डस्टबिन का प्रयोग करें और साथ ही डिजिटल माध्यम से पेमेंट प्राप्त करें। सभी दुकानदार वेंडिंग जोन में ही अपना ठेला/ढकेल लगाएं। तिराहे एवं सड़कों के किनारे ढकेल लगाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी, राजवीर सिंह मुख्य अभियंता सिविल, एसपी मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, शशांक सिंह सहायक अभियंता सिविल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जुबली पार्क वेंडिंग जोन में नहीं पहुंच रहे दुकानदार
जुबली पार्क स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में बनाया गया वेंडिंग जोन फिलहाल फेल साबित हो रहा है। आवंटित दुकानों में दुकानदार सब्जी और फल की दुकान नहीं लगा रहे हैं। अधिकांश ने फिर से सड़कों पर ढकेल लगाना शुरू कर दिया है। इससे सड़कों के फुटपाथ फिर इनके कब्जे में अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed