फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles were stuck in traffic jam for hours during Maha Kumbh

महाकुंभ में भीड़: 15 घंटे तक जाम में फंसे...श्रद्धालु बोले- खाना हो गया खत्म, 55 किमी पहले रोक दी बस

Mon, 10 Feb 2025 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

रोडवेज की बसें प्रयागराज में जाम में फंस गईं हैं। घंटों में बस में बैठकर चालकों को थकावट हो रही है। यात्रा में 16 की बजाय 36 घंटे से अधिक का समय बसों का लग रहा है।

विज्ञापन
Vehicles were stuck in traffic jam for hours during Maha Kumbh
डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसें जाम में फंस रही हैं। ऐसे में मथुरा से प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हैं। वह कैसे महाकुंभ जाएंगे। पहले जहां आने और जाने में 16 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब जाम के कारण 36 घंटे से अधिक का समय लग रहा है। बस में फंसे लोगों को ऐसे में खाने-पीने की भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 

महाकुंभ में स्नान करने गए जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि जाम लगने के कारण वह 15 घंटे से ज्यादा समय तक बस में ही फंसे रहे। जैसे-तैसे प्रयागराज पहुंचे और स्नान कर सोमवार को वापस मथुरा लौटे हैं। इधर, अन्य बसों में गए श्रद्धालुओं ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह बस में कैद हैं, जिधर देखो उधर जाम ही जाम लगा नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से गए श्रद्धालुओं ने बताया कि जो खाना लेकर गए थे, वह भी खत्म हो गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग काफी परेशान हैं। बस में बैठीं सीमा देवी ने बताया कि महिलाएं वॉशरूम तलाश रही हैं, लेकिन जाम में फंसी बस के बाहर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।

 
विज्ञापन

रोडवेज बस से महाकुंभ गईं सुनीत देवी कहती हैं, हमें जाम की कोई जानकारी नहीं थी, हमें तो बस यह पता था कि सब कुछ सही है। वह मथुरा के छाता की रहने वाली हैं। 8 फरवरी को महाकुंभ के लिए निकली थीं, अब तक संगम नहीं पहुंच पाई हैं। आगे पहुंचना बहुत मुश्किल है। 

 

अमित गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार शाम को आगरा से निकले थे, लेकिन प्रयागराज प्रवेश से पहले जाम में रोडवेज बस फंसी है। रास्ते में खाने-पीने और बाथरूम को लेकर बहुत दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां आने की सोच रहे हैं वह सोच समझकर महाकुंभ आएं।

 

रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ में काफी लंबा जाम लगा है। चालक-परिचालकों के साथ श्रद्धालु भी घंटों बस में बैठकर थक चुके हैं। रोडवेज चालक सुमित कुमार ने बताया कि प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था फेल है। 

 

चालक ने बताया कि बसों को 55 किलोमीटर पहले ही रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति काफी खराब हो गई है। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि महाकुंभ भेजी गईं बसें वहां पर जाम में फंसी हैं, सोमवार को पांच बसों को भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed