फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VDO caught buying fodder for cattle at high rates, notice sent

Mathura News: गोवंश के लिए महंगी दरों पर चारा खरीदने में फंसे वीडीओ, नोटिस भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
VDO caught buying fodder for cattle at high rates, notice sent
मथुरा। निराश्रित पशुओं के लिए चारा खरीद में गड़बड़झाला करने के मामले में गांव परखम में तैनात वीडीओ को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। साथ ही डीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि मामले में लिप्त सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दरसअल, महुअन में तैनात सचिव लोकेश कुशवाह ने नवंबर 2024 से अब तक गोशाला में संरक्षित निराश्रित पशुओं के लिए अधिक दरों पर भूसा व चारा खरीदा था। जांच में यह प्रकरण पकड़ में आया था। इसके बाद डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने सचिव को निलंबित कर दिया था। मामले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) यशपाल सिंह भी जांच के घेरे में आए गए थे। इससे पहले वह महुअन में ही तैनात थे।
विज्ञापन

जांच के बाद डीपीआरओ ने शनिवार को जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि वीडीओ यशपाल सिंह को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed