फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vayapari ke gher se hui 83 lakh ki chori ka khulasa

कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे 83 लाख के जेवरात-नकदी

Fri, 04 Oct 2019 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
vayapari ke gher se hui 83 lakh ki chori ka khulasa
मथुरा। पुलिस ने 28 सितंबर को कपड़ा व्यापारी के घर से हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी टैक्सी ड्राइवर दिनेश उर्फ टोरी यादव से 83 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है। आरोपी ने नकदी और जेवरात को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। आरोपी व्यापारी के घर में छत का जाल हटाकर गमछे के सहारे भीतर दाखिल हुआ था। उस रात व्यापारी अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली गए थे। व्यापारी के घर के बाहरी हिस्से में ताला लगा था। पुलिस की माने तो आरोपी ने फिल्म हेरा-फेरी देखकर यह वारदात की थी।
विज्ञापन

28 सितंबर (शनिवार) को शहर में दलपत खिड़की निवासी कपड़ा व्यापारी जुगल किशोर के बंद मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। उस दिन वह अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली गए थे। उनके लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को इस चोरी का खुलासा करते हुए दिनेश उर्फ टोरी यादव निवासी मोहल्ला दलपत खिड़की को पकड़ा है। आरोपी व्यापारी के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर रहता है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सीओ सिटी राकेश कुमार और कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने दिनेश उर्फ टोरी यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 80 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश ने जेवरात और रुपये जमीन में दबाकर फर्श पर सीमेंट लगा दी थी। इसके बाद उस पर दरी डालकर चारपाई डाल दी थी ताकि किसी को गड्ढा होने का शक न हो। उधर, इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले को छोड़े जाने की चर्चा भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने 90 हजार में तय किया था कार का सौदा
मथुरा। कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करने वाली कोतवाली पुलिस का शक टैक्सी ड्राइवर पर हुआ, क्योंकि ड्राइवर ने 90 हजार रुपये में एक वैगनआर कार खरीदने का सौदा तय किया था। कपड़ा व्यापारी के पड़ोस का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर अचानक कार कैसे खरीद रहा है। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस ने जुटाए तो हकीकत से पर्दा हट गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने हेरा-फेरी फिल्म देखकर चोरी के माल को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदने के बाद फर्श के नीचे दबा दिया। उसके ऊपर सीमेंट करने के बाद प्लाई से उस जगह को छुपाया। फिर अपनी चारपाई उसके ऊपर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed