फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Various issues were discussed in the interest of the society

Mathura News: समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Various issues were discussed in the interest of the society
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। - फोटो : mathura
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की प्रथम राष्ट्रीय महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वृंदावन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तुंगावाले ने की। इसमें समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि खंडेलवाल वैश्य समाज का भारत की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सशक्तिकरण को बल मिलता है। महासभा के प्रधानमंत्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में महिला कल्याण एवं जन सहायता योजनाओं पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जरूरतमंदों को मासिक सहायता राशि दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति एवं उच्च शिक्षा के लिए हायर एजुकेशन फंड के अंतर्गत 70 हजार से 2 लाख रुपये तक का ऋण सहायता प्रदान की जाएगी जो छात्र के प्राप्तांक और कॉलेज की रैंकिंग पर आधारित होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मेडिकल सहायता के तहत एक सदस्य को 40,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही महासभा की पत्रिका के नियमित प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में महेश खंडेलवाल कोरियर वालों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुंटेटा, गंगाराम खंडेलवाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल तांबी, संदीप खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, शिवकुमार गुप्ता, शरण बिहारी खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed