{"_id":"678e94e1ddb088ccb902aa85","slug":"varanasi-team-became-champion-by-defeating-agra-hostel-mathura-news-c-369-1-mt11007-124002-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आगरा छात्रावास को हराकर वाराणसी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आगरा छात्रावास को हराकर वाराणसी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी टूर्नामेंट
मथुरा। स्वर्गीय माेहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल में वाराणसी ने आगरा छात्रावास की टीम को हराकार चैंपियनशिप की ट्राॅफी पर कब्जा किया। यह आयोजन खेल निदेशालय और यूपी कबड्डी एसोसिएशन की ओर से किया गया।
मुख्य अतिथि एमएल पाल और जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 250 महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और विन्ध्याचल की टीम के बीच हुआ। इसमें 27-16 से वाराणसी मंडल ने जीत दर्ज की।
दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा छात्रावास और सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें आगरा छात्रावास 48-40 से विजयी रही। फाइनल में वाराणसी की टीम ने 20-13 के स्कोर से आगरा छात्रावास की टीम को मात दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेता टीम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।