{"_id":"67e1a5f3de2f72f1ca016775","slug":"utkal-express-12-danapur-special-train-arrived-6-hours-late-mathura-news-c-369-1-mt11008-126933-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उत्कल एक्सप्रेस 12, दानापुर विशेष गाड़ी 6 घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उत्कल एक्सप्रेस 12, दानापुर विशेष गाड़ी 6 घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन
जंक्शन पर सोमवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
मथुरा। जंक्शन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें निर्धारित समय से नहीं आ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। उत्कल एक्सप्रेस सोमवार को नियत समय से 12 घंटे से अधिक समय की देरी से पहुंची।
सोमवार को जगन्नाथपुरी से ऋषिकेश की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस (18477) निर्धारित समय सुबह 10 बजे के स्थान पर 12 घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। दानापुर स्पेशल ट्रेन (09417) ट्रेन 6 घंटे देरी से जंक्शन आई। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों देरी से आने के कारण 190 यात्रियों ने आरक्षण निरस्त कराए। उधर, समता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से, बांद्रा सुपरफास्ट दो घंटे, जीटी एक्सप्रेस दो घंटे, गीता जयंती दो घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंचीं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कानपुर में गंगापुर की मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है। इस कारण ट्रेनों का देरी से आना लगा हुआ है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जंक्शन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन की गति धीमी हुई है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। हरसंभव कोशिश की जा रही है। जल्द ही ट्रेनों के संचालन की स्थिति ठीक की जाएगी।