{"_id":"667219522c39dcc55b09bb64","slug":"used-to-steal-in-train-by-posing-as-rpf-officer-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11006-114766-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आरपीएफ अधिकारी बनकर ट्रेन में करता था चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आरपीएफ अधिकारी बनकर ट्रेन में करता था चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन में अधिकारी बनकर यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले युवक को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पलवल की निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाला युवक गलत संगत में पड़कर अपराधी बन गया। दोस्तों के साथ ट्रेन में आरपीएफ अधिकारी बनकर घूमने लगा। मौका मिलते ही यात्रियों का फोन चुराने लगा। चोरी से कमाई बढ़ी तो आरोपी रोहित नौकरी से ज्यादा चोरी को तवज्जो देने लगा। ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। तभी चेकिंग कर रही जीआरपी टीम ने आरोपी रोहित निवासी दूधौला पलवल को आगरा छोर की तरफ जाते समय प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि काफी समय से पलवल में कार के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। दोस्तों की सोहबत में फंसकर ट्रेन में चोरी करने लगा।
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा करने वाले युवाओं को घेरता था आरोपी
जीआरपी टीम की पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी रोहित ट्रेन में चोरी तो करता ही था। मौका मिलने पर वह आरपीएफ का अधिकारी बन जाता था। ऐसे नवयुवकों पर नजर रखता था जो या तो बिना टिकट यात्रा कर रहे होते थे। या फिर जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में चढ़े होते थे। ऐसे युवकों को जेल भेजने की कार्रवाई का भय दिखाकर रोहित और उसका गिरोह उनके पास मौजूद कीमती सामान अपने पास ले लेता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कुलवीर सिंह, एसआई गौरव कुमार वर्मा, एसआई अंकुज धामा, एचसीपी रविशंकर और आरपीएफ टीम शामिल रही।
वर्जन
ट्रेन में आरपीएफ अधिकारी बनकर यात्रियों का सामान चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
-संदीप तोमर, थानाध्यक्ष जीआरपी