Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Up Governor anandi ben patel Visits Chaitanya mahaprabhu charan paduka in Vrindavan

वृंदावन पहुंचीं राज्यपाल, चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका के दर्शन कर बच्चों को परोसा भोजन

Thu, 24 Oct 2019 07:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Up Governor anandi ben patel Visits Chaitanya mahaprabhu charan paduka in Vrindavan
एक दिवसीय धार्मिक दौरे पर राज्यपाल चन्द्रोदय मन्दिर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुका उत्सव में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को वृंदावन पहुंचीं। श्रीधाम वृंदावन में पहुंचकर उन्होंने चरण पादुका उत्सव में भाग लिया। राज्यपाल पवनहंस हेलीपेड पर उतरीं। इसके बाद उन्होंने राधा दामोदर मंदिर में ठाकुर राधा दामोदर के दर्शन किए।
विज्ञापन


वृंदावन में अपने एक दिवसीय धार्मिक दौरे पर गुरुवार को पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंद्रोदय मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। वहीं ठाकुर राधा दामोदर मन्दिर में विराजित चैतन्य महाप्रभु की पादुकाओं के भी राज्यपाल ने दर्शन किए। राज्यपाल यहां कुछ देर रुकीं और उन्होंने यहां का धार्मिक इतिहास जाना। 
विज्ञापन


इसके बाद वह बांकेबिहारी मन्दिर पहुंचीं और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन व पूजन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटले ने अक्षयपात्र की रसोई का अवलोकन भी किया। वहीं उन्होंने 25 स्कूली बच्चों को भोजन भी परोसा। अपनी धार्मिक यात्रा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार शाम हो वापस राजधानी रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Up Governor anandi ben patel Visits Chaitanya mahaprabhu charan paduka in Vrindavan
अक्षयपात्र की रसोई से बच्चों को भोजन परोसतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इन दिनों चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाएं चंद्रोदय मंदिर में हैं। संस्था प्रमुख मधु पंडित दास ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु की पादुकाएं नवद्वीप स्थित धामेश्वर मंदिर में विराजमान रहती हैं।

ये पादुकाएं संन्यास ग्रहण करने से पूर्व चैतन्य महाप्रभु ने अपनी पत्नी देवी विष्णुप्रिया को भेंट की थीं। देवी विष्णुप्रिया ने जीवन भर इन पादुकाओं की सेवा की थी। चैतन्य महाप्रभु 504 वर्ष पहले वृंदावन आए थे।

अब बांकेबिहारी की नगरी में उनकी पादुकाएं पहुंची हैं। चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाएं 25 अक्टूबर की शाम को नवद्वीप पश्चिम बंगाल वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed