फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP by-election formula has been prepared CM Yogi will meet Mohan Bhagwat in Parkham

UP By-Election: हरियाणा की तर्ज पर यूपी उपचुनाव के फॉर्मूले का खाका तैयार, मोहन भागवत से मिलेंगे सीएम योगी

Tue, 22 Oct 2024 07:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 07:12 AM IST
सार

यूपी में होने वाले नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। संघ हरियाणा की तर्ज पर मतदाताओं को बढ़ाने की कवायद करेगा। संघ प्रमुख के साथ मतदाताओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ योजना बनाएंगे। मंगलवार को संघ प्रमुख से मिलने सीएम पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
UP by-election formula has been prepared CM Yogi will meet Mohan Bhagwat in Parkham
सीएम योगी और मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सभी सीटों को मथने की कवायद तेज कर दी है। परखम में 10 दिवसीय प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुलाकात करेंगे। ऐसे में उपचुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़ी रणनीति तैयार की जा सकती है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित संघ अब यूपी उपचुनाव में भी ऐसा ही फॉर्मूले तैयार करने में जुटा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन से सवाल खड़े हो गए थे। यही कारण है कि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के पार्टी अब पूरा जोर लगा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए सीएम शाम को परखम पहुंचेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मत प्रतिशत बढ़ाने को संघ प्रमुख के साथ रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इधर, संघ हरियाणा चुनाव की तरह नुक्कड़ सभाओं, छोटे समूह की बैठकों और बेहतर बूथ प्रबंधन के साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भाजपा के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। संघ का पूरा जोर हरियाणा की तर्ज पर किसी भी कीमत पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की है। 
 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संघ ने मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कुछ मुद्दे तय किए हैं। हिंदू एकजुटता के साथ-साथ ओबीसी वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई है। हरियाणा चुनाव में जिस तरह ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में किया, उसी फार्मूले को यूपी में भी लागू करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए पांच से सात लोगों के छोटे छोटे समूह बनाने पर जोर है, जो संबंधित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

छोटी सभाओं से बाजी पलटने का प्रयास

संघ ने उन क्षेत्रों की भी पहचान की है, जहां भाजपा को बीते लोकसभा चुनाव में उम्मीदों के अनुरूप मत नहीं मिले। इसके लिए संघ ने करीब चार से पांच हजार छोटी सभाओं का खाका खींचा है। साथ ही डोर-टू-डोर बैठकों का सहारा भी लिया जाएगा। हरियाणा की तर्ज पर संघ बाजी पलटने का प्रयास कर रहा है।

शाम छह बजे संघ प्रमुख से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन बजे सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय स्थिति हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह शाम चार बजे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल होंगे। 

शाम पांच बजे वह अधिकारियों के साथ विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर शाम छह बजे सीएम कस्बा फरह के परखम पहुंचेंगे। यहां पर आरएसएस का 10 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। वह संघ प्रमुख से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सात बजे के करीब आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed