फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board: Student caught cheating in English paper

यूपी बोर्ड: अंग्रेजी के पेपर में नकल करती पकड़ी छात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Student caught cheating in English paper
मथुरा। यूपी बोर्ड की सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान के साथ मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की भी परीक्षा हुई। प्रथम पाली में अंग्रेजी के पेपर में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रथम पाली में हुए अंग्रेजी के पेपर में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 37461 थी। इसमें से 34355 परीक्षार्थी उपस्थित और 3105 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली में ही पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जैंत में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। इस छात्रा के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें से भौतिक विज्ञान के पेपर में 30819 परीक्षार्थी के सापेक्ष 28160 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जबकि शेष 2659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मनोविज्ञान के पेपर में 296 में से 290 उपस्थित और 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि शिक्षाशास्त्र के पेपर में 278 में से 257 परीक्षार्थी उपस्थित और 24 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि जिले में परीक्षाओं को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम पाली में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया है। दूसरी पाली में किसी भी केंद्र से कोई भी ऐसी शिकायत अथवा सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed