फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up board, Exam, result, today, education, mathura

UP Board Result 2020: खत्म हुई इंतजार की घंड़ी, परीक्षा का परिणाम आज

Sat, 27 Jun 2020 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
up board, Exam, result, today, education, mathura
UP board result - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल घोषित करने जा रहा है। इसी के साथ मथुरा जनपद के करीब 69740 हजार छात्र-छात्राओं के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देरी से हुए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद आखिरकार शनिवार को एक साथ हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होने जा रहा है। इस बार जनपद में 69740 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल के 35108 तथा इंटर के 34632 परीक्षार्थी शामिल रहे। हालांकि जनपद में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 78597 थी।
विज्ञापन


इसमें 39729 हाईस्कूल और 38868 इंटर के थे। लेकिन 8800 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। इस तरह अब 69740 परीक्षार्थियों का परिणाम ही आने जा रहा है। यूपी बोर्ड की घोषणा को देख परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के चेहरों के भाव इस स्थिति को ज्यादा जाहिर कर रहे हैं, जो पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड का परिणाम में काफी देरी हुई है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की सूचना के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12 बजे के पश्चात परिणाम घोषित होगा। इसकी प्रति बोर्ड द्वारा डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed