फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Unseasonal rains give the feel of monsoon

Mathura News: बेमौसम बारिश से मानसून का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains give the feel of monsoon
सोमवार शाम को आई आंधी के बीच जयसिंहपुरा में गुजरते हुए राहगीर।
मथुरा। अंतिम दिन सोमवार को भी नौतपा के तेवर ढीले रहे। बेमौसम बारिश में लोगों को मानसून का अहसास हो रहा है। रविवार रात करीब 12 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। ऐसे में सोमवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आंधी का अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों से मौसम का यही सिलसिला चल रहा है। नौतपा के पहले दिन से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद एक या दो दिन छोड़कर बीच-बीच में बारिश मानसून का अहसास कराती रही। हालांकि इस साल नौतपा के तेवर ढीले रहे। सोमवार को दिनभर कभी-धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


ऐसे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नौतपा में सिर्फ 31 मई सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर घंटा के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed