फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union minister stopped from entering Banke Bihari temple in Vrindavan

UP: बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर अड़े केंद्रीय मंत्री, रोका तो गार्ड से हुई धक्का-मुक्की

Sat, 07 Oct 2023 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 04:55 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर केंद्रीय मंत्री अड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो कार्यकर्ताओं ने गार्ड से धक्का-मुक्की की। 

विज्ञापन
Union minister stopped from entering Banke Bihari temple in Vrindavan
UP: बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर अड़े केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में शनिवार की दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहुंचे। यहां बांके बिहारी मंदिर के निकास द्वार पर सुरक्षा गार्ड प्रभारी ने उन्हें रोक दिया। मंत्री से गेट पर धक्का-मुक्की और अभद्रता भी हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंत्री और उनके साथ करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मंदिर के निकास द्वार संख्या एक से मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी समय गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रभारी नीरज ठाकुर ने उन्हें रोक दिया। उन्हें मंदिर के प्रवेश द्वार संख्या दो से मंदिर में जाने के लिए कहा। लेकिन, मंत्री और कार्यकर्ता इसी गेट से प्रवेश पर अड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में हादसा: मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से फिसले इटली के पर्यटक डेनिलो, पैर व छाती में आई चोट
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गेट संख्या एक से ही मंदिर में प्रवेश करने की जिद करने लगे। सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों ने रोका तो कार्यकर्ता और सुरक्षागार्ड के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। अंत में मंत्री को बांके बिहारी मंदिर के निकास द्वार से ही प्रवेश किया। यह घटना मंदिर की गेट संख्या एक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने

सुरक्षा गार्ड प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष जन्माष्टमी की रात को दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद से मंदिर के प्रवेश द्वार और निकास द्वारा निर्धारित कर दिए गए हैं। मंदिर का गेट नंबर एक निकास द्वार है। वीआईपी के दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर का कोई गेट निर्धारित नहीं है। सभी को दो और तीन नंबर गेट से ही मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। इसीलिए मंत्री को भी रोका गया। उन्हें भी दो नंबर गेट से प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन वह नहीं माने। जबरन गेट नंबर एक से ही मंदिर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed