फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union Minister said, go to the area and join the workers

Mathura News: केंद्रीय मंत्री बोले, क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Union Minister said, go to the area and join the workers
मथुरा। संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी। - फोटो : mathura
मथुरा। केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आगरा एक निजी कार्यक्रम से वापस लाैटते समय पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के आवास पर रुके। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकदल के पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल समाज के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं को भी इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई आने का कार्यक्रम नहीं था वह आगरा से लौटते समय आए हैं। अतुल सिसोदिया पार्टी फंड में 2 लाख और बीरपाल मलिक ने 51 हजार रुपये पार्टी में भेंट किए। पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, अतुल सिसोदिया, योगेश नौहवार, डॉ. यशपाल सिंह बघेल, अनूप चौधरी, चेतन मलिक, बाबूलाल, कुंवर चंद्र रावत, चौधरी जगपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed