फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union Minister BL Verma said - the problem of crowding of Banke Bihari temple will be solved soon.

Mathura News: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- बांकेबिहारी मंदिर की भीड़ की समस्या का जल्द होगा निदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Union Minister BL Verma said - the problem of crowding of Banke Bihari temple will be solved soon.
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार से जबरन प्रवेश करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक पार्टियों की अपेक्षा बहुत ज्यादा अनुशासित होते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद बांकेबिहारी के भक्त हैं। जब वह पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष थे तब से अब तक लगातार बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी और आसपास के लोग उन्हें भरपूर सम्मान देते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के इस तरह के बयान की एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आई है। उन्होंने वायरल वीडियो में कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांकेबिहारी मंदिर की भव्यता और दिव्यता के लिए विचार कर रहे हैं। आने वाले समय में भीड़ की समस्या का निदान भी होने जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने के आए थे। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वह दर्शन करने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार से न जाकर निकास द्वार संख्या एक एक से प्रवेश करने लगे। इस पर वहां तैनात मंदिर के सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था। आखिरकार उनके सुरक्षा गार्डों के साथ जबरन मंदिर के निकास द्वारा से ही मंदिर में प्रवेश कर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed