फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   under ground cable

38 करोड़ की लागत से वृंदावन परिक्रमा मार्ग में विद्युत लाइनें होंगी अंडरग्राउंड

Fri, 10 Jan 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
under ground cable
परिक्रमा मार्ग से गुजरती 33केवी बिजली की लाइन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 38 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर तक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वृंदावन के प्रति पर्यटक और श्रद्धालुओं के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए यहां के धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसमें शामिल वृंदावन परिक्रमा मार्ग निकट भविष्य में खुली विद्युत लाइनों से मुक्त होगा।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग के संतों के आग्रह पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मिले निर्देश के बाद वृंदावन विद्युत वितरण खंड ने परिक्रमा मार्ग में 33 और 11 केवी सहित अन्य विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने का सर्वे करते हुए प्रस्ताव भेज दिया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कार्य कराने में 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की स्वीकृति उपरांत होने वाले इस कार्य से परिक्रमार्थियों पर बिजली संबंधी किसी भी दुर्घटना की संभावना खत्म हो जाएगी। उपखंड अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।
मंदिर श्रीबांकेबिहारी की 22 गलियों में अंडरग्राउंड का काम जारी
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़ी 22 गलियों में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम पिछले तीन साल से प्रस्तावित है। प्रो-पूअर योजना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस साल यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
बंदरों के उत्पात से विद्युत लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या
वृंदावन। बंदरों के उत्पात के कारण वृंदावन के दो 33केवी बिजलीघरों से जुड़े पांच फीडरों की बिजली लाइनें भी अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव है। बंदरों के कारण इन बिजलीघरों से जुड़े करीब 12 किलोमीटर लंबी लाइन को आए दिन ट्रपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इसमें रंगजी बिजलीघर के दो फीडर से जुड़ी 3.5 किलोमीटर की लाइन तथा पागलबाबा बिजलीघर से जुड़े तीन फीडर में 9.5 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है। यह सभी आबादी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जहां श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक होने के कारण यहां की विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed