फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Unauthorized selling of potatoes and eggs found in the train

ट्रेन में आलू और अंडे अनाधिकृत रूप से बिकते मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized selling of potatoes and eggs found in the train
मथुरा। आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा को ट्रेन में आलू और अंडे अनाधिकृत रूप से बिकते मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया। उनके द्वारा पेंट्री कार तथा खानपान के स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया। कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेन में मिलने वाले सामान की गुणवत्ता जांचने के लिए आगरा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक द्वारा गाड़ी संख्या 12617 आगरा से मथुरा के मध्य पेंट्रीकार का निरीक्षण किया, जिसमें एक बोरी आलू व दो ट्रे अंडे अनाधिकृत पाए गए। उनके द्वारा इसके अलावा मथुरा स्टेशन पर यात्री सुविधाएं एवं खानपान स्टालों का निरीक्षण किया गया। सात अवैध अनाधिकृत वेंडर पाए गए। इन वेेंडरों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं मथुरा जंक्शन पर परिसर में रखे हुए अनाधिकृत सामान, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स आदि को भी जब्त किया गया। गाड़ी संख्या 22868 मथुरा से आगरा के मध्य पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। 03 अनाधिकृत पेठा वेंडर पेठा बेचते हुए पाए गए। जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 11078 आगरा से धौलपुर के मध्य पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। पेंट्रीकार में अनियमितता मिलने पर प्रबंधक को मौखिक चेतावनी देते हुए सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल द्वारा समय-समय पर टीम बनाकर ओवर चार्जिंग को लेकर स्टेशनों पर निरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed