फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Youths Die as Royal Enfield Hunter Bike Crashes into Tree in Mathura

रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई रॉयल एनफील्ड हंटर, दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 19 Oct 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में खडैरा मोड़ के पास अनियंत्रित रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुभाष (30) और मनोज (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Two Youths Die as Royal Enfield Hunter Bike Crashes into Tree in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खडैरा मोड़ छिबरऊ बंबा के पास हुआ, जब रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराए।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बलदेव से नगला गिरधर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने मृतकों की पहचान सुभाष (30) पुत्र नेमसिंह, निवासी नगला गिरधर, थाना बलदेव, जाति जाटव और मनोज (32) पुत्र विजय सिंह, निवासी गोवर्धन चौराहा, मथुरा, जाति जाटव के रूप में की है। दोनों युवक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक संख्या UP 85 CX 8906 पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे घटनास्थल पर पहुंचे और अपने प्रियजनों के खोने के गम में रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed