{"_id":"67c9eeb947694e03f40d7dc7","slug":"two-youths-arrested-for-firing-in-satoha-mathura-news-c-369-1-mt11002-126179-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सतोहा में फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सतोहा में फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गांव सतोहा में रविवार की तड़के फायरिंग कर गांव में अफरा-तफरी मचा दी थी। पुलिस ने बुधवार की रात को दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बुधवार को गांव कुम्भेरिया के प्राथमिक स्कूल के पास से नामजद अभियुक्त गांव बोहरा निवासी बंटी और जयदेव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार की तड़के गीतम सिंह के घर के बाहर 16-17 राउंड फायर किए थे। इस मामले में गीतम सिंह ने रविवार को बंटी, जयदेव, करन सिंह, अमन, अनुज समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सभी की पहचान कर ली। पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी हुई है। सभी अभियुक्त अपने घरों से भागे हुए हैं। परिजन से उनकी रिश्तेदारी की जानकारी करके वहां भी दबिश दी जा रही है।