फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women fainted in Bankebihari temple

Banke Bihari: बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का जनसैलाब, भीड़ में फंस कर दो महिला श्रद्धालु बेहोश; मची अफरा-तफरी

Fri, 13 Dec 2024 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ में फंसकर दो महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। उन्हें किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उपचार किया, जिसके बाद उन्हें होश आया। 

 

विज्ञापन
Two women fainted in Bankebihari temple
बांकेबिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को आगरा की महिला सहित दो महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम से महिला को उपचार दिलाया। इससे महिला की हालत सामान्य हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार मिलने के बाद महिला सही हो गई। वह डायबिटीज की रोगी होने के साथ ही मंदिर में खाली पेट आईं थीं।

विज्ञापन

 

मार्गशीर्ष की द्वादशी को आगरा के अकबराबाद निवासी 35 वर्षीय श्रद्धालु महिला शमी आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर गेट चार से बाहर जा रही थी। इसी बीच तभी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उन्हें चक्कर आ गया। और वह जमीन पर गिर गईं। महिला श्रद्धालु के जमीन पर गिरते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार व पुलिसकर्मी महिला को भीड़ से निकालते हुए मंदिर के गेट पांच पर तैनात स्वास्थ्य टीम पास लेकर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैनात डाॅक्टर धारा ने महिला का उपचार किया। वहीं शाम साढे़ सात बजे बांकेबिहारी मंदिर के गेट एक के समीप पीलीभीत निवासी 34 वर्षीय प्रियंका पत्नी कन्हैया भारद्वाज की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के वहां तैनात पुलिसकर्मी महिला को मंदिर में तैनात डॉक्टर के पास ले गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद महिला की सुधार आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed