फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two teenagers carry sticks with sticks, four injured

दो किशोरों में कहासुनी को लेकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers carry sticks with sticks, four injured
टैंटीगांव। गांव कराहरी में मस्जिद में नमाज अदा करने गए दो किशोरों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आविद पुत्र सुलेमान निवासी कराहरी ने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की रात आठ बजे गांव के आदिल एवं सोहिल मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर गांव के सोहिल, चांद, नत्थी, सहीदा, नाजिम, नदीम, मौसिम, सद्दाम आदि ने मारपीट की। इससे चार लोग घायल हो गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रवीन पांडेय का कहना है कि झगड़े में घायल आदिल, आविद, हामिद, वकील को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed