फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two smugglers arrested with more than five quintals of hemp

Mathura News: पांच क्विंटल से ज्यादा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with more than five quintals of hemp
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए गांजे की कीमत 1.70 करोड़ रुपये, भागे दो साथियों की तलाश
विज्ञापन

उड़ीसा से लाकर मथुरा, हरियाणा और राजस्थान में करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चौमुहां/मथुरा। थाना जैंत पुलिस और स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से एक करोड़ 70 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है।

सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सायं चौमुहां स्थित सत्तार होटल के सामने चेकिंग कर ट्रक से पांच क्विंटल 25 किलो गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त बाबू निवासी तरास मंदिर कॉलोनी वृंदावन व बिलाल निवासी मथुरा दरवाजा सीएचसी चौराहा वृंदावन है। अभियुक्तों ने बताया कि मथुरा, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई के लिए वह उड़ीसा से ट्रक में गांजा लेकर आते हैं। उड़ीसा से 25 सौ रुपये किलो में गांजा खरीदकर यहां फुटकर में 15 से 20 हजार रुपये में बिक्री करते हैं। सीओ ने बताया कि जिस ट्रक में गांजा बरामद हुआ उसकी सुरक्षा के लिए तस्कर टवेरा कार में साथ-साथ चल रहे थे। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपये है। भागे साथियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed