फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two robbery accused arrested in encounter

Mathura News: डकैती के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two robbery accused arrested in encounter
घायल को ले जाती पुलिस। 
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव जचौंदा में कल्याण करोति संस्थान के पास निर्माणाधीन गेट बंद कॉलोनी में डकैती करने वाले दो आरोपियों को एसओजी व पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में दोनों टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जचौंदा में कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। तीन जून को सुरक्षा गार्ड बाबूलाल और नेपाल सुरक्षा के लिए रात में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रात 12 से 1 बजे के बीच कार सवार करीब 12 लोग कॉलोनी में घुस आए और वहां लगे दो ट्रांसफॉर्मरों से तांबे के तार और तेल निकालने का प्रयास करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो बाबूलाल के पैर में रॉड से वार कर दिया और नेपाल को भी लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

संबंधित फीडर के जेई ने 12 लोगों के खिलाफ डकैती की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओजी और हाईवे थाने की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को दो डकैतों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा के थाना जगदीशपुरा के नगला अलवतिया निवासी धर्मवीर उर्फ देव और फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के गुदाऊ निवासी विपिन के रूप में हुई है। इनके पास से अर्टिगा कार, 55 हजार रुपये समेत अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्दी ही शेष आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed