फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two robbers were injured by bullets in an encounter in Mathura Police have arrested them

Mathura: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, माइक्रोफाइनेंस कर्मी से की थी लूट

Sat, 06 Jan 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

मथुरा में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूट की थी। इस दौरान दो अन्य साथी भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Two robbers were injured by bullets in an encounter in Mathura Police have arrested them
Mathura: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो लुटेरे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की रात अकबरपुर-तरौली रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ पिल्हौरा गांव के पास जंगल में हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भाग निकले। मुठभेड़ थाना छाता पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई। 

विज्ञापन


एसपी ग्रमीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हाल ही में पिल्हौरा गांव के बंबा के पास माइक्रोफाइनेंस कर्मी से मारपीट करके सवा लाख रुपये से अधिक की लूट हुई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश फरार चल रहे थे। बीती रात पुलिस को बदमाशों की लोकेशन गांव पिल्हौरा के आसपास के इलाके में ट्रेस हुई। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वाह री पुलिस: शिकायतकर्ता को ही इतना प्रताड़ित किया, पीड़ित ने लोन पर लिए 30 हजार; फिर रिश्वत देकर जान छुड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हाईवे थाना क्षेत्र के उसफार गांव निवासी जगदीश और पास के ही नवीपुर गांव निवासी बदमाश अनिल ठाकुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पैर में गोली लगी है। मौके से दो तमंचा, कारतूस और 24 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को सीएचसी छाता में भर्ती कराया गया। छाता थाना क्षेत्र के बिदावली गांव का बदमाश बबलू अपने एक अन्य साथी गजेंद्र के साथ भाग निकला। दोनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed