फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two robberies in four days, police unconcerned

Mathura News: चार दिन में लूट की दो वारदात, पुलिस बेफिक्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two robberies in four days, police unconcerned
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में चांदी लूट की घटना के चार दिन बाद भी मास्टरमाइंड का सुराग नहीं लगा है। वहीं बृहस्पतिवार को सदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में दूल्हे के ताऊ से नकदी व आभूषणों से भरा बैग लूट बदमाश ले गए। पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी युवती की बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ से आई बरात सदर बाजार के एक रिसॉर्ट में चढ़ाई जा रही थी। इसी समय बाइक सवार बदमाश ब्रजकिशोर के हाथ से बैग छीनकर भाग गए। बैग में 2.25 लाख रुपये और करीब 18 लाख रुपये के आभूषण बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की चार टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन

वहीं बाइक सवार बदमाशों ने रिफाइनरी थाने से चंद कदम दूर आठ किलो चांदी लूटी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.40 किलो चांदी बरामद कर ली। आधी चांदी और मास्टरमाइंड अमन अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed