{"_id":"659fa9fe314cca3d12075df7","slug":"two-real-brothers-died-mysteriously-in-mathura-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कुछ ही मिनटों में दो सगे भाइयों ने रहस्यमय तरीके से तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कुछ ही मिनटों में दो सगे भाइयों ने रहस्यमय तरीके से तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार
Thu, 11 Jan 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:32 PM IST
सार
मथुरा में कुछ ही मिनटों में दो सगे भाइयों ने रहस्यमय तरीके से दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
फरह थाना, मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात रहस्यमय तरीके से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिसको भी पता चला उसकी आंखें नम हो गईं। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंथारे रहे।
विज्ञापन
घटना फरह थाना क्षेत्र के पींगरी गांव की है। यहां के निवासी सगे भाई होरीलाल और नर्रू उर्फ देवी रात में सोने के लिए बिस्तर पर गए। इसी बीच होरीलाल की मौत हो गई। कुछ ही मिनट बाद नर्रू ने भी दम तोड़ दिया। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। घटना से गांव में मातम छा गया। लोगों में भाइयों की अचानक मौत चर्चा का विषय बनी रही। लोग हार्ट अटैक पड़ने से मौत होने का अंदेशा लगा रहे हैं। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन