{"_id":"63d12d7dc31d7f51380e5bf6","slug":"two-people-were-killed-and-two-were-injured-in-accident-when-car-collided-with-tree-in-bharatpur-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से बेकाबू हुई कार, पेड़ से टकराईः दो की मौत, दो घायल, भाजपा नेत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से बेकाबू हुई कार, पेड़ से टकराईः दो की मौत, दो घायल, भाजपा नेत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
Wed, 25 Jan 2023 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:54 PM IST
सार
भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रही भाजपा नेत्री ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अचानक टायर फटने से बेकाबू हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार को नगर थाना इलाके में चिरावल गुर्जर मोड़ पर हुआ। बताया गया कि अलवर जिले में कठूमर के मेथना गांव निवासी लखन, पत्नी प्रेम, बेटा राहुल और छोटे भाई की पत्नी सरस्वती टिकरी गांव में किसी शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अलवर लौट रहे थे। चिरावल गुर्जर मोड़ के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना स्थल के समीप होकर निकल रही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर ने घायलों को कार से नगर के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने लखन और सरस्वती को मृत घोषित कर दिया और राहुल और उसकी मां प्रेम को अलवर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन