फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people arrested for illegal construction after breaking authority's seal

Mathura News: प्राधिकरण की सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, दो पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for illegal construction after breaking authority's seal
चौमुहां। विकास प्राधिकरण के जेई ने प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील तोड़कर फिर से निर्माण करने के आरोप में दो नामजदों के खिलाफ थाना जैंत में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जेई सुनील राजौरिया की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि दिल्ली-आगरा हाईवे पर जैंत थाना क्षेत्र केहरी सिंह और इंद्रजीत सिंह ने भूखंडों पर अवैध निर्माण किया था। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के उल्लंघन पर प्राधिकरण ने पूर्व में वाद के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद 2 जुलाई 2025 को सचिव के आदेश पर सहायक अभियंता अशोक चौधरी की उपस्थिति में परिसर को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने केवल शमन मानचित्र पेश किया, लेकिन बिना स्वीकृति के ही चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी निर्माणकर्ताओं की ही थी, लेकिन उन्होंने सरकारी सील को क्षतिग्रस्त कर दिया और भवन निर्माण कार्य जारी रखा। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed