{"_id":"68adc3c0aac56bbb8d0c9790","slug":"two-liquor-smugglers-taking-liquor-from-haryana-to-bihar-arrested-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब...पुलिस को देख कार छोड़ तस्करों ने लगा दी दाैड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब...पुलिस को देख कार छोड़ तस्करों ने लगा दी दाैड़, दो गिरफ्तार
Tue, 26 Aug 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:55 PM IST
सार
पुलिस और आबकारी की टीम ने पीछा कर कार को रोका तो उसमें सवार चालक और उसके साथी ने दौड़ लगा दी। टीम ने दोनों तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तस्करी की शराब बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में आबकारी विभाग और रिफाइनरी पुलिस ने हरियाणा से बिहार शराब ले जाते दो तस्करों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार और लाखों रुपये कीमत की विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक (प्रथम) निहान्त यादव को तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। आबकारी और रिफाइनरी पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरारी चौकी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी।
पुलिस को देख चालक ने कार को कस्बा की ओर मोड़ दिया। पुलिस और आबकारी की टीम ने पीछा कर कार को रोका तो उसमें सवार चालक और उसके साथी ने दौड़ लगा दी। टीम ने दोनों तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रतापगढ़ के माधोपुर निवासी आशीष पाल और पटना के पटेल नगर निवासी मुकेश कुमार बताया। कार की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। शराब तस्करों ने बताया कि वह हरियाणा से बिहार शराब लेकर जा रहे थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन