{"_id":"6445832d667c27c04f0c2304","slug":"two-killed-three-injured-in-separate-road-accidents-mathura-news-c-29-1-mtr1008-63581-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे और थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
थाना हाईवे के जयगुरुदेव सर्विस रोड पर शनिवार देररात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनमोल (20) पुत्र अखिलेश निवासी 72 ए बालाजीपुरम, शाहगंज आगरा की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई अभिषेक घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर परिजन को हादसे की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया।
चौकी पन्ना पोखर प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मृतक इकलौता पुत्र था। आगरा पुलिस लाइन के सामने गुप्ता जी ढाबा चलाने वाले पिता का सहयोग करता था और पढ़ाई भी कर रहा था। बाइक सवार चचेरे भाई दोनों दोस्त की बहन की शादी से नेवी रिसोर्ट से लौट रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, थाना सदर बाजार के गोकुल बैराज पर रविवार की सुबह कार की टक्कर से ट्राॅली पलट गई। इसमें सवार राजकुमार (45) निवासी खुर्जा जंक्शन, बुलंदशहर की नीचे दबकर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ट्राॅली में छह सवार थे। सदर बाजार पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।