फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two killed and four injured in accidents on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: गाड़ी का टायर बदल रहे दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, दोनों की मौत; चार घायल

Sun, 20 Sep 2026 08:58 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर का टायर फट गया था। उसमें सवार दो युवक कैंटर का टायर बदल रहे थे। तभी पीछे से आ रही दूसरे कैंटर ने दोनों युवक को राैंद दिया। 

विज्ञापन
Two killed and four injured in accidents on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा रात करीब ढाई बजे माइलस्टोन 64.500 पर हुआ। टायर फटने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में सवार दो युवक टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आए दूसरे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पीआरवी की सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर का टायर फट गया था। उसमें सवार हरिपाल 40 वर्ष निवासी गाजियाबाद और भीमसिंह 38 वर्ष निवासी खिदाना, बागपत नीचे उतरकर टायर बदल रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आए दूसरे कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी नौहझील पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक विश्वनाथ निवासी गाजियाबाद सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली दुर्घटना के करीब 300 मीटर आगे इसी कैंटर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें हनी गुप्ता निवासी बरुआ, हमीरपुर और दूसरी गाड़ी के परिचालक विशाल लोधी निवासी खादिया सातों, मुरैना घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।


 

खराब खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माइलस्टोन 63 के पास आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर रात करीब पौने 12 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से आ रही एक आयशर डीसीएम का अचानक गियर बॉक्स खराब हो गया था। वाहन चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही डीसीएम एक्सप्रेस-वे के बीच में ही खड़ी रह गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एचएफ डीलक्स बाइक अंधेरे में खड़ी डीसीएम को नहीं देख सकी और सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

घटना के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही पीआरवी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  नौहझील भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान महोबा जिले के रहेलिया गांव निवासी मायादीन और वर्धानी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और खराब खड़ी डीसीएम को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed