फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two interstate cow smugglers arrested, one partner escaped

Mathura News: दो अंतरराज्यीय गोतस्कर पकड़े, एक साथी भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two interstate cow smugglers arrested, one partner escaped
कोसीकलां (मथुरा)। गोतस्करी करने आए दो अंतरराज्यीय गोतस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक साथी चकमा देकर भाग निकला। तस्करों के कब्जे से एक मोडीफाई की गई ईको कार, नशीला पाउडर, चाकू बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्करों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ मेवाती लोग क्षेत्र से छुट्टा गोवंश को नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें अचेत अवस्था में करके गाड़ी में लादकर तस्करी के लिए हरियाणा व राजस्थान में ले जाते थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को बृहस्पतिवार को भगवती रोड पर गोशाला के समीप तीन युवक गोवंश के पास खड़े दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम नूंह के गांव बाजिदपुर निवासी आरिफ और पलवल के गांव उटावड निवासी मुफ्फी उर्फ मुफीद बताया, जबकि ग्राम जखोपर थाना बिछौर नूंह निवासी मक्कू उर्फ मकसूद भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों ने पुलिस को बताया कि उनका साथी मक्कू उर्फ मकसूद रात के समय असहाय गोवंश को ब्रेड में नशीला पाउडर खिला देते हैैं। जिससे गोवंश अचेत हो जाते हैं और फिर उन्हें गाड़ी में लादकर हरियाणा, मेवात, राजस्थान क्षेत्र में ले जाकर काटकर बेच देते हैं। बरामद गाड़ी के बारे में बताया कि उन्होंने यह कार 14 मार्च को थाना हाईवे क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed