फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two hundred rupees taken in the name of corona vaccination

कोरोना टीकाकरण के नाम पर लिए दो सौ रुपए

Wed, 22 Sep 2021 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Two hundred rupees taken in the name of corona vaccination
मथुरा। केंद्र और प्रदेश सरकार की अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण योजना में भी स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं। अस्पतालों में टीका लगवाने आने वाले लोगों से कोरोना टीका लगाने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को महिला जिला अस्पताल में सामने आने पर सीमओ ने दो कर्मचारियों को हटा दिया है। इनके खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

महरौली निवासी परमांनद अपनी पत्नी राजबाई के साथ बुधवार को जिला महिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए आए। यहां उन्होंने अस्पताल में मौजूद कर्मचारी से पोर्टल पर नाम चढ़ाने के लिए कहा। इसकी एवज में कर्मचारी ने उनसे पांच सौ रुपये की मांग की। पांच सौ रुपये देने में असमर्थता जताने पर कर्मचारी ने परमानंद से दो सौ रुपये लेकर उनका और पत्नी का टीकाकरण किया। इस मामले की परमानंद द्वारा की गई शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों को हटाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत दिवस आज मनाया जाएगा
मथुरा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें योजना के अंतर्गत गरीब और पात्र लोगों के नि:शुल्क इलाज के संबंध में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण भी पात्र लोगों को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed