फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two gang members caught changing ATMs and crossing money

एटीएम बदलकर रुपये पार करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Two gang members caught changing ATMs and crossing money
कोसीकलां (मथुरा)। एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से रुपये निकालते थे। उनके पास से कई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड बरामद किये गये हैं। हालांकि मास्टर माइंड अभी गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव तूमौला निवासी ओमप्रकाश घंटाघर स्थित एचडीएफसी बैक के एटीएम में खड़े एक युवक ने एटीएम बदलकर सात हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर साथी को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने अपने नाम विक्रम निवासी परमंदरा भरतपुर राजस्थान एवं मोहम्मद हुसैन निवासी भीलमका, डीग भरतपुर राजस्थान बताया। पकड़े गए युवकों के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड, पांच आधार कार्ड की छाया प्रति, एक आधार कार्ड असली बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि एटीएम में जाकर मदद के नाम पर एटीएम बदल लेते हैं। इसके बाद रुपये निकालने का काम करते थे। बताया कि गिरोह का कार्यक्षेत्र कोसी, छाता, पलवल, कामां और होडल तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed