फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two friends returning after visiting Khatu Shyam died in road accident

UP: खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे दो दोस्तों की माैत...खड़े कैंटर में जा घुसी बाइक, परिवार में मच गया कोहराम

Mon, 24 Mar 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए बाइक से गए दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। सूचना मिलते ही फरह स्थित युवकों के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two friends returning after visiting Khatu Shyam died in road accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे दो युवकों की सोमवार शाम सड़क हादसे में माैत हो गई। दोनों बाइक से दर्शन करने के लिए निकले थे। हादसा राजस्थान के दाैसा जटवारा पुलिस चौकी के पास हुआ। सूचना मिलते ही मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना फरह ब्लॉक के गांव नगला छीतर निवासी युवक अपनी बाइक से खाटू श्याम के दर्शन के लिए रविवार शाम घर से निकले थे। सोमवार को लाैट रहे थे।  दौसा जिले के गांव जटवार के पास खड़े कैंटर से बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में फरह क्षेत्र के नगला छीतर निवासी बंटी पुत्र पप्पू और उसके दोस्त नवीन पुत्र अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की माैत की सूचना मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। बंटी की दो साल पूर्व शादी हुई थी। दो साल की एक बेटी है। बंटी जेसीबी चलता था। नवीन उसके साथ ही काम करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed