फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two friends died three seriously injured bike race

Mathura News: हाईवे पर बाइक रेसिंग में दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two friends died three seriously injured bike race
फरह। शुक्रवार रात हाईवे पर दो बाइकों से रेस लगाने की गलती युवा दोस्तों के लिए जानलेवा साबित हुई। दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आपस में टकरा गईं। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथियों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की बताई गई है। तेड़ेश्वर महादेव कॉलोनी थाना एत्मादुद्दौला, आगरा निवासी शिवम (19) और सुल्तानगंज कस्बा राया निवासी राशिद (22) में शर्त लग गई कि बाइक रेस में कौन आगे निकलता है। इसके बाद एक बाइक पर दो लोग और दूसरी पर तीन दोस्त सवार होकर चल पड़़े। मथुरा से आगरा की ओर रैपुरा जाट फ्लाईओवर के ऊपर दोनों बाइकें असंतुलित होकर आपस में टकरा गईं, जिसके बाद पांचों युवक उछल कर इधर-उधर जा गिरे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे टैक्सी के चालक सैंया निवासी घनश्याम ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। बकाया कि पांच बाइक सवार हाईवे पर घायल अवस्था में पड़े हैं। दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी फरह भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां राशिद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज एसएन में चल रहा है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि तीनों घायलों में राया कस्बा निवासी इशराक, राजपुर चुंगी आगरा निवासी अमन और बिलाल का आगरा में इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि युवक बाइकों से हाईवे पर रेस लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed